Friday, August 24, 2018
Tuesday, August 14, 2018
जीने का मज़ा आने लगा
तन भी हरसाने लगा है मन भी हरसाने लगा
उसके आ जाने से जीने का मज़ा आने
जिस जगह पसरी हुई थीं हर तरफ खामोशियाँ
देख उसको घर का कोना कोना बतियाने लगा
एक पल भी एक युग जैसा लगा उसके बिना
संग उसके तो समय का ज्ञान बिसराने लगा
जब कभी उतरी है उसकी छवि हमारे ध्यान में
बंद आँखों में उजाला सा नज़र आने लगा
मिल गया जब खाद पानी उसके निर्मल प्यार का
प्राण का सूखा बगीचा सहसा हरयाने लगा
उसने जब से है चखाई बूटी अपने प्यार की
चढ़ गया उन्माद तन मन पर नशा छाने लगा
पा गए जीवन में परमानंद 'भारद्वाज़ 'हम
उसका जब आभास धीरे धीरे दुलराने लगा
चंद्रभान भारद्वाज
Saturday, August 11, 2018
दीवारें वहाँ ऊँची हुईं हैं
हमारे गाँव की गलियाँ भले पक्की हुईं हैं
मगर आँगन की दीवारें वहाँ ऊँची हुईं हैं
बँटे हैं लोग धर्मों जातियों की गोटियों में
लगा शतरंज की बस बाजियाँ पसरी हुईं हैं
वहाँ तक गैस बिजली नैट मोबाइल तो पहुचा
मगर अब दाल सब्जी रोटियाँ मँहगी हुईं हैं
नई पीढ़ी समझती ही नहीं है अपना रिश्ता
सभी के बीच रेखाऐं बहुत चौड़ी हुईं हैं
युवा नारी हो वृद्धा हो कि हो मासूम बच्ची
हुईं हैं या तो गुमसुम या डरी सहमी हुईं हैं
कभी आशीष देतीं थी जो सिर पर हाथ रख कर
सियासत ने वो चाची ताइयाँ बाँटी हुईं हैं
वो भारद्वाज निश्छलता वो भोलेपन की मूरत
सभी छवियाँ पुरानी आँख में धुँधली हुईं हैं
चंद्रभान भारद्वाज
Tuesday, April 17, 2018
प्रार्थनाएं शेष हैं
कामनाएं शेष हैं कुछ लालसाएं शेष है
अंत में जीवन के केवल प्रार्थनाएं शेष हैं
ऊर्जा सारी हुई है व्यय जगत जंजाल में
शब्द हैं अब मौन होठों पर व्यथाएं शेष हैं
मन का मृग तो अब तलक ऊँची कुलाँचें भर रहा
तन की गाडी खींचने को बस दवाएं शेष हैं
तेल प्राणों के दिये का चुक रहा है रात दिन
साँस की कुछ अधजली सी वर्तिकाएं शेष हैं
जो भी जीवन ने कमाया मृत्यु ने छीना सभी
कुछ प्रशंसाएं कि कुछ आलोचनाएं शेष हैं
हो गए हैं आजकल वे बंद कारागार में
कुर्सियों पर किंतु उनकी पादुकाएं शेष हैं
तोड़ डाली हैं भले ही पत्थरों की मूर्तयाँ
पर समय के वक्ष पर उनकी कथाएं शेष हैं
खींच कर जाता है लक्ष्मण नित्य रेखा द्वार पर
फिर भी सीता हरण की संभावनाएं शेष हैं
तम तो भारद्वाज चारों ओर गहराया हुआ
सूर्य पर खग्रास की कुछ यातनाएं शेष हैं
चंद्रभान भारद्वाज
672, साँई कृपा काॅलोनी
बाॅम्बे हास्पीटल के पास
इंदौर म प्र 452010
मो 9826025016
अपनी नागरी अच्छी लगी
मधुकरी अच्छी लगी यायावरी अच्छी लगी
बात बस सीधी सरल सच्ची खरी अच्छी लगी
स्वर्ण से मंडित सुसज्जित अप्सरा के सामने
गाॅव की मिट्टी से लथपथ सुंदरीअच्छी लगी
द्वार तक आया हुआ खारा समुंदर छोड़ कर
प्रेम से परिपूर्ण मधुरस गागरी अच्छी लगी
रूप में अभिमान हो तो कोई आकर्षण नहीं
प्रिय समर्पित पर सलोनी सांवरी अच्छी लगी
आँधियों में भी तने के साथ जो लिपटी रही
वह स्वकीया नायिका सी वल्लरी अच्छी लगी
फ्रीज की बासी मसालेदार सब्जी की जगह
खेत से लाई तरो ताजा हरी अच्छी लगी
बाहुबल धनबल कि छलबल से बिकीं सब कुर्सियां
पर तमाशा देखने हमको दरी अच्छी लगी
काफिया जांचे बहर परखी गजलियत देखली
शेरगोई में सहज कारीगरी अच्छी लगी
है कठिन इसके भरोसे उच्च वेतन उच्च पद
फिर भी 'भारद्वाज' अपनी नागरी अच्छी लगी
चंन्द्रभान भारद्वाज
Monday, February 26, 2018
(१) खिलखिलाती देहरी घर की
कदम छूते ही उसके खिलखिलाती देहरी घर की
मिला है जब से वह मन में सँभलती ही नहीं खुशियाँ
लगा जैसे मिली है कोई अनुपम देन ईश्वर की
जला दीपक सजल आँखें महकती फूलमालाएं
प्रतीक्षा में खड़े लगते हैं युग से अपने प्रियवर की
पड़ी इक दृष्टि जब उसकी हुए सब वक्र ग्रह सीधे
फली लगती है अपनी पुण्यताई अब उमर भर की
अचानक फैल जाती है लजाने की लहर मुख पर
झलक पाती है जब प्रिय की गली में खिड़की ऊपर की
भले हों शब्द सादे अर्थ पर गंभीर देते हैं
बदलती भंगिमाएं प्यार में हर शब्द अक्षर की
जिन्होंने सीप के व्यापार में ही उम्र सब खोई
समझ पाएंगे कीमत कैसे 'भारद्वाज' गौहर की
चंद्रभान भारद्वाज
(२) मिसरा तू
रहा है ऊला मिसरा तू रहा सानी भी मिसरा तू
मेरी ग़ज़लों के हर इक शेर में लगता है उतरा तू
बता कैसे कटेगी ज़िंदगी पल भर भी बिन तेरे
लहू बन कर नसों में बह रहा जब कतरा कतरा तू
उतरता ही नहीं है ध्यान से मासूम चेहरा अब
मिलन से हो गया है और ज्यादा निखरा निखरा तू
ग़ज़ल में या निकलता दोष या हो जाती बे-बहरी
लगा जब खोया खोया या लगा जब बिखरा बिखरा तू
दिलों के बीच अपने जब कोई सरहद नहीं खींची
न देता कोई पहरा मैं न देता कोई पहरा तू
नज़र के सामने रखकर तुझे जब सोचता हूँ मैं
तमन्नाओं की महफ़िल में लगा सपना सुनहरा तू
रहा है इसलिए खुशहाल 'भारद्वाज' अपना घर
रहा हूँ बन के गूँगा मैं रहा है बन के बहरा तू
चंद्रभान भारद्वाज
(३)रूप का निखार मुझे
कभी तो केश कभी रूप का निखार मुझे
बना गए हैं सभी सिर्फ इश्तिहार मुझे
उड़ा रहा है हवा में मुझे अहम् का नशा
कहीं जमीन पे मालिक मेरे उतार मुझे
लगा कि जैसे मेरी अस्मिता ही सुन्न हुई
जरा तू यार मेरे नाम से पुकार मुझे
हुआ था पार किनारों ने साथ छोड़ दिया
गए हैं अपने भी पीछे से धक्का मार मुझे
लुटा चुका हूँ यहाँ ज़िंदगी के स्वप्न सभी
मिली हैं साँसें भी गिनती की अब उधार मुझे
समझ न आये कि तुरपन करूँ कहाँ से शुरू
किया हुआ है ज़माने ने तार-तार मुझे
बना सकूँ जो 'भरद्वाज ' मैं स्वयं को दिया
डरा सकेगा न फिर पथ का अंधकार मुझे
चंद्रभान भारद्वाज
(४) दिन में भी जलाते दीया
रूप के रहते हुए घर में सजाते दीया
लोग अनजान हैं दिन में भी जलाते दीया
उनको राहों में उजालों की जरूरत क्या है
जो अँधेरों में स्वयं को ही बनाते दीया
उनके हाथों में कला है कि बला का जादू
छू लें मिटटी को तो पल भर में बनाते दीया
ज़िंदगी जिनकी अँधेरों में ही गुजरी पूरी
मौत पर उनकी मज़ारों पे जलाते दीया
पुत्र तो छोड़ गया उनको अनाथालय में
उसको मां-बाप मगर कुल का बताते दीया
खुद तो जीवन में दिया कोई जला पाए नहीं
किंतु औरोँ का जला रोज बुझाते दीया
खुद का आँचल भी 'भरद्वाज ' जला बैठे हैं
अपने आँचल को बचाते कि बचाते दीया
चंद्रभान भारद्वाज
बना गए हैं सभी सिर्फ इश्तिहार मुझे
उड़ा रहा है हवा में मुझे अहम् का नशा
कहीं जमीन पे मालिक मेरे उतार मुझे
लगा कि जैसे मेरी अस्मिता ही सुन्न हुई
जरा तू यार मेरे नाम से पुकार मुझे
हुआ था पार किनारों ने साथ छोड़ दिया
गए हैं अपने भी पीछे से धक्का मार मुझे
लुटा चुका हूँ यहाँ ज़िंदगी के स्वप्न सभी
मिली हैं साँसें भी गिनती की अब उधार मुझे
समझ न आये कि तुरपन करूँ कहाँ से शुरू
किया हुआ है ज़माने ने तार-तार मुझे
बना सकूँ जो 'भरद्वाज ' मैं स्वयं को दिया
डरा सकेगा न फिर पथ का अंधकार मुझे
चंद्रभान भारद्वाज
(४) दिन में भी जलाते दीया
रूप के रहते हुए घर में सजाते दीया
लोग अनजान हैं दिन में भी जलाते दीया
उनको राहों में उजालों की जरूरत क्या है
जो अँधेरों में स्वयं को ही बनाते दीया
उनके हाथों में कला है कि बला का जादू
छू लें मिटटी को तो पल भर में बनाते दीया
ज़िंदगी जिनकी अँधेरों में ही गुजरी पूरी
मौत पर उनकी मज़ारों पे जलाते दीया
पुत्र तो छोड़ गया उनको अनाथालय में
उसको मां-बाप मगर कुल का बताते दीया
खुद तो जीवन में दिया कोई जला पाए नहीं
किंतु औरोँ का जला रोज बुझाते दीया
खुद का आँचल भी 'भरद्वाज ' जला बैठे हैं
अपने आँचल को बचाते कि बचाते दीया
चंद्रभान भारद्वाज
Saturday, December 10, 2016
टिकने दिया कब
मिली धरती मगर टिकने दिया कब
दिया आकाश तो उड़ने दिया कब
रखीं बंधक कुँवारी कामनाएं
पलक पर स्वप्न इक पलने दिया कब
थके कंधे हुआहै बोझ जीवन
समय के चक्र ने रुकने दिया कब
लगी ठोकर गिरे थे रास्ते में
हमें पर भीड़ ने उठने दिया कब
पहाड़ों से उतरती सी नदी वो
कहीं उस धार ने जमने दिया कब
उगे थे प्यार के पौधे हृदय में
समय ने पर उन्हें फलने दिया कब
थी 'भारद्वाज' मूरत नम्रता की
अहम् ने पर उसे झुकने दिया कब
चंद्रभान भारद्वाज
मिली धरती मगर टिकने दिया कब
दिया आकाश तो उड़ने दिया कब
रखीं बंधक कुँवारी कामनाएं
पलक पर स्वप्न इक पलने दिया कब
थके कंधे हुआहै बोझ जीवन
समय के चक्र ने रुकने दिया कब
लगी ठोकर गिरे थे रास्ते में
हमें पर भीड़ ने उठने दिया कब
पहाड़ों से उतरती सी नदी वो
कहीं उस धार ने जमने दिया कब
उगे थे प्यार के पौधे हृदय में
समय ने पर उन्हें फलने दिया कब
थी 'भारद्वाज' मूरत नम्रता की
अहम् ने पर उसे झुकने दिया कब
चंद्रभान भारद्वाज
Subscribe to:
Posts (Atom)