थोड़ा सम्मान बहुत होता है
मान का पान बहुत होता है
मृत्यु के बाद भले हो मिट्टी
देह का दान बहुत होता है
भेंट का मोल न आँका जाता
मुट्ठी भर धान बहुत होता है
लोग पाते हैं सफलता थोड़ी
उसका अभिमान बहुत होता है
भेद दीवार परे लेने को
सिर्फ इक कान बहुत होता है
टालने कोई बड़ी दुर्घटना
थोड़ा सा ध्यान बहुत होता है
पढ़ के अखबार अदालत लेले
कोई संज्ञान बहुत होता है
प्यार का पाठ बहुत है मुश्किल
इसमें इम्तिहान बहुत होता है
ज़िन्दगी मिलती है 'भारद्वाज' तनिक
साजो-सामान बहुत होता है
चंद्रभान भारद्वाज
Saturday, January 8, 2011
Wednesday, November 10, 2010
पूरी उमर खपा दी इक घर तलाशने में
पग भर ज़मीन डग भर अंबर तलाशने में
पूरी उमर खपा दी इक घर तलाशने में
पल प्यार के गँवाए बस देखने में दरपन
श्रृंगार के गँवाए जेवर तलाशने में
करते रहे हैं वादा वो ताज के लिए पर
अटके हुए हैं संगेमरमर तलाशने में
चट्टान काट आई मैदान लाँघ आई
बालू हुई नदी अब सागर तलाशने में
तम से भरी डगर से तो आगए निकलकर
भटके तेरी गली में तेरा दर तलाशने में
नीलाम हो गया है अपना हरेक सपना
तेरी शान में दमकते गौहर तलाशने में
सब चूर चूर होते हैं ख्वाब लड़कियों के
होती है भूल कोई जब वर तलाशने में
करवट बदल बदल कर कटती है रात बाकी
जब नीद टूटती है बिस्तर तलाशने में
माया के जाल में अब वे भी फँसे हुए हैं
रहना था लीन जिनको ईश्वर तलाशने में
मंदिर बनाने वाले मस्जिद बनाने वाले
उलझे हुए हैं अबतक पत्थर तलाशने में
वह मिल नहीं सकेगा तुम्हें 'भारद्वाज' बाहर
पाओगे उसको अपने अंदर तलाशने में

Sunday, October 31, 2010
खड़े रहकर क़तारों में भी अब बारी नहीं आती
खड़े रहकर क़तारों में भी अब बारी नहीं आती
हमें क्रम तोड़ बढ़ने की कलाकारी नहीं आती
गँवा कर उम्र सारी हम लुटा बैठे हैं तन मन धन
वो कहते हैं हमें रस्मे वफादारी नहीं आती
उतरती आत्मा पहले किसी किरदार के अंदर
अदा संवाद करने से अदाकारी नहीं आती
कलम को डूबना पड़ता लहू में और आँसू में
फ़क़त कुछ शब्द रचने से गज़लकारी नहीं आती
नहीं रखता है जो इंसान अपने पाँव धरती पर
उसे खाए बिना ठोकर समझदारी नहीं आती
पिरोते हैं सुई में प्रेम के भी रेशमी धागे
न हों वे रेशमी धागे तो गुलकारी नहीं आती
स्वयं बनता है मिट्टी एक माली मिलके मिट्टी में
महज बीजों से 'भारद्वाज' फुलवारी नहीं आती

Friday, October 22, 2010
अकेलापन न देना
चाहे अवलंबन न देना
पर अकेलापन न देना
आग सा जलता रहेगा
प्रिय बिना यौवन न देना
भीख माँगे मृत्यु से जो
वह विवश जीवन न देना
एक पत्थर के ह्रदय में
प्यार की धड़कन न देना
रूप को अपरूप कर दे
धुंध में दर्पण न देना
माँग में सिन्दूर के बिन
चूड़ियाँ कंगन न देना
नित्य 'भारद्वाज' बिलखे
माँ बिना बचपन न देना
चंद्रभान भारद्वाज
पर अकेलापन न देना
आग सा जलता रहेगा
प्रिय बिना यौवन न देना
भीख माँगे मृत्यु से जो
वह विवश जीवन न देना
एक पत्थर के ह्रदय में
प्यार की धड़कन न देना
रूप को अपरूप कर दे
धुंध में दर्पण न देना
माँग में सिन्दूर के बिन
चूड़ियाँ कंगन न देना
नित्य 'भारद्वाज' बिलखे
माँ बिना बचपन न देना
चंद्रभान भारद्वाज
Tuesday, October 12, 2010
हर दिशा में इक सुलगती आग है मालिक
हर दिशा में इक सुलगती आग है मालिक
सभ्यता के चेहरे पर दाग है मालिक
वक़्त अमृत की नदी को कर रहा विषमय
ह़र मुहाने पर विषैला नाग है मालिक
घर जलाने का किसे हम दोष दें बोलो
देहरी पर सिर्फ एक चिराग है मालिक
हर नज़र ठहरी हुई है बाज सी उस पर
जिस वसीयत में हमारा भाग है मालिक
थपथपाकर पीठ चाकू भोंकते अक्सर
हम समझते थे बड़ा अनुराग है मालिक
रास्ते काँटों भरे चारों तरफ मिलते
जग बबूलों का महकता बाग़ है मालिक
बस व्यवस्था की बनी मोहताज अब ऐसी
ज़िन्दगी का नाम भागमभाग है मालिक
पोंछ देंगे लोग अपने हाथ की कालिख
आपकी चादर अगर बेदाग है मालिक
क्या पता किस वक़्त सिर से छीन ले कोई
शान से पहनी हुई जो पाग है मालिक
चंद्रभान भारद्वाज
सभ्यता के चेहरे पर दाग है मालिक
वक़्त अमृत की नदी को कर रहा विषमय
ह़र मुहाने पर विषैला नाग है मालिक
घर जलाने का किसे हम दोष दें बोलो
देहरी पर सिर्फ एक चिराग है मालिक
हर नज़र ठहरी हुई है बाज सी उस पर
जिस वसीयत में हमारा भाग है मालिक
थपथपाकर पीठ चाकू भोंकते अक्सर
हम समझते थे बड़ा अनुराग है मालिक
रास्ते काँटों भरे चारों तरफ मिलते
जग बबूलों का महकता बाग़ है मालिक
बस व्यवस्था की बनी मोहताज अब ऐसी
ज़िन्दगी का नाम भागमभाग है मालिक
पोंछ देंगे लोग अपने हाथ की कालिख
आपकी चादर अगर बेदाग है मालिक
क्या पता किस वक़्त सिर से छीन ले कोई
शान से पहनी हुई जो पाग है मालिक
चंद्रभान भारद्वाज
Sunday, September 26, 2010
सफ़र में चलते चलते ऐसा भी इक दौर आता है
सफ़र में चलते चलते ऐसा भी इक दौर आता है
गिराता है हमें अपना उठाने और आता है
झपट्टा मार कर सहसा छिनाता वक़्त हाथों से
कभी जब मुँह तलक रोटी का कोई कौर आता है
अचानक आँधियाँ आतीं कि गिरते ओले बेमौसम
उमगती आम की डालों पे जब भी बौर आता है
कदम जिस ओर भी बढ़ते नज़र जिस ओर भी उठती
नज़र चोरों का चौराहा ठगों का ठौर आता है
सुबकती माथे की बिंदी ठिठकते पाँव के बिछुआ
बिरहिनी ज़िन्दगी में पर्व जब गनगौर आता है
उभरता शक निगाहों में पनपती ईर्षा मन में
किसी सिर पर सफलताओं का जब भी मौर आता है
है मीठा स्वाद सौंधी गंध 'भारद्वाज' रिश्तों की
यहीं का बन के रह जाता जो भी इंदौर आता है

Monday, September 13, 2010
कहीं इस ज़िन्दगी में जश्न की तैयारियाँ भी हैं
कहीं कमजोरियाँ भी हैं कहीं लाचारियाँ भी हैं
मगर इस ज़िन्दगी में जश्न की तैयारियाँ भी हैं
गरज ये है निगाहें इस ज़मीं पर ढूँढती हैं क्या
छिपे शबनम के मोती भी दबीं चिनगारियाँ भी हैं
रखा है उम्र ने हर बोझ अपना टाँग कन्धों पर
बंधीं मजबूरियाँ भी हैं बंधी खुद्दारियाँ भी हैं
लिखे हैं भूख के किस्से अभावों की इबारत भी
मगर मासूम अधरों पर खिली किलकारियाँ भी हैं
उगे इस दिल की धरती पर तो अक्सर प्यार के पौधे
ज़माने के मगर हाथों में पैनी आरियाँ भी हैं
यहाँ पलटे हैं जब जब भी किसी इतिहास के पन्ने
जहाँ कुर्बानियाँ लिक्खीं वहाँ गद्दारियाँ भी हैं
इरादों को अटल रखना शिखर रखना निगाहों में
डगर में वन बबूलों के भी हैं फुलवारियाँ भी हैं
समय का चक्र हरदम घूमता चारों तरफ अपने
अमावस इक तरफ है इक तरफ उजियारियाँ भी हैं
बसी है इक अलग दुनिया ही 'भारद्वाज' इस दिल में
दहकती वादियाँ हैं तो महकती क्यारियाँ भी हैं

Subscribe to:
Posts (Atom)