समय के गुजरते प्रहर जानते हैं
कि हम ज़िन्दगी का हुनर जानते हैं
जरूरत नहीं मील के पत्थरों की
हमारे कदम हर डगर जानते हैं
दिशा जानते हैं दशा जानते हैं
हवा बह रही है किधर जानते हैं
खड़ी बीच में एक दीवार ऊँची
उधर की मगर हर खबर जानते हैं
सदा फूस के ढेर को ढूँढती हैं
कुटिल चिनगियों की नज़र जानते हैं
बढ़ी है उमर और हर घूँट पीकर
दिया है समय ने ज़हर जानते हैं
पड़े हैं कदम जिस जगह पर हमारे
मने नित्य उत्सव उधर जानते हैं
कथा सिलवटों की व्यथा करवटों की
कहाँ क्या हुआ रात भर जानते हैं
निभाया बहुत ज़िन्दगी की ग़ज़ल को
रही कुछ न कुछ पर कसर जानते हैं
चंद्रभान भारद्वाज
Wednesday, July 21, 2010
Wednesday, July 7, 2010
टूट जाती है
समय की मार से अल्हड़ जवानी टूट जाती है
लदा हो बोझ ज्यादा तो कमानी टूट जाती है
ठहरने ही नहीं देती किसी को वेग में अपने
नदी मुड़ती जहाँ उसकी रवानी टूट जाती है
समय के वक्ष पर करवट बदलती जब नई धारा
बनी थी लीक जो सदियों पुरानी टूट जाती है
कसौटी पर परखते वक़्त बस इतना समझ लेना
तनिक शक पर मुहब्बत की कहानी टूट जाती है
अगर टूटा कभी कोई कुँवारी आँख का सपना
कुँवारे प्यार की हर इक निशानी टूट जाती है
महकती है भले ही रात भर प्रिय की प्रतीक्षा में
सवेरे तक मगर वह रातरानी टूट जाती है
हदों को तोड़ आती जब सड़क पर बात आँगन की
बनी दीवार ऊँची खानदानी टूट जाती है
अचानक मौत अपना खेल दिखला कर चली जाती
सड़क पर जब नज़र की सावधानी टूट जाती है
उछलना कूदना अच्छा न 'भारद्वाज' इस वय में
लचक कर रीढ़ की हड्डी पुरानी टूट जाती है

Sunday, June 20, 2010
तो क्या करता
मैं सच को इस तरह साबित नहीं करता तो क्या करता
कदम अपने अँगारों पर नहीं धरता तो क्या करता
लगा दे दाँव पर जब प्यार अपनी मान मर्यादा
निछावर प्राण फिर उस पर नहीं करता तो क्या करता
सितम जीने नहीं देता रहम मरने नहीं देता
अगर इंसान जीते जी नहीं मरता तो क्या करता
न तो जड़ ने रखा मतलब न रक्खा डाल ने रिश्ता
बता सूखा हुआ पत्ता नहीं झरता तो क्या करता
कोई रिश्ता अगर कमजोर नस बनकर उभर आए
तो उस पर उँगली रखने से नहीं डरता तो क्या करता
रहीं कमजोरियाँ उसकी मगर सिर पर मढ़ीं मेरे
मैं उसका खामियाजा गर नहीं भरता तो क्या करता
प्रणय में दर्द जब आनंद का अहसास देता हो
तो 'भारद्वाज' पीड़ा को नहीं वरता तो क्या करता

Friday, June 11, 2010
बलुआ धरती पानी सी लगती
मृग तृष्णा में बलुआ धरती पानी सी लगती
छलना अक्सर सच की एक कहानी सी लगती
कोख किराये पर मिलती है अब बाजारों में
मूल्यों की हर बात यहाँ बेमानी सी लगती
एक छलाँग लगाकर कल आकाश छुआ हमने
पर ऐसी हर कोशिश अब नादानी सी लगती
शंकाओं ने बोये ऐसे बीज विचारों में
सत्य कहानी लेकिन गलत बयानी सी लगती
कदम कदम पर जाल छलावों और कुचक्रों के
मीठे बोलों के पीछे शैतानी सी लगती
प्रश्न खड़े हैं कपड़ा रोटी और मकानों के
उत्तर कुटिल समय की आनाकानी सी लगती
भाषा भेष और भूषा में ऐसी बौराई
हिन्दुस्तानी पीढ़ी इंग्लिस्तानी सी लगती
पहले देखा और न पहले परिचय था कोई
लेकिन वह सूरत जानी पहचानी सी लगती
जब भी 'भारद्वाज' करे दुःख दर्दों की बातें
जाने क्यों वह अपनी रामकहानी सी लगती

Tuesday, May 11, 2010
हो नहीं सकता
बराबर उसके कद के यों मेरा कद हो नहीं सकता
वो तुलसी हो नहीं सकता मैं बरगद हो नहीं सकता
मिटा दे लाँघ जाए या कि उसका अतिक्रमण कर ले
मैं ऐसी कोई भी कमजोर सरहद हो नहीं सकता
जमा कर खुद के पाँवों को चुनौती देनी पड़ती है
कोई बैसाखियों के दम पे अंगद हो नहीं सकता
लिए हो फूल हाथों में बगल में हो छुरी लेकिन
महज सम्मान करना उसका मकसद हो नहीं सकता
उफनकर वो भले ही तोड़ दे अपने किनारों को
कभी बरसात का नाला महानद हो नहीं सकता
ख़ुशी का अर्थ क्या जाने वो मन कि शांति क्या समझे
बिहंसता देख बच्चों को जो गदगद हो नहीं सकता
है 'भारद्वाज' गहरा फर्क दोनों के मिज़ाज़ों में
वो अब सत हो नहीं सकता मैं अब बद हो नहीं सकता

Tuesday, May 4, 2010
उनके माथे पर अक्सर पत्थर के दाग रहे
उनके माथे पर अक्सर पत्थर के दाग रहे
जो इमली अमरूदों आमों वाले बाग़ रहे
उन कदमों को पर्वत या सागर क्या रोकेंगे
जिनकी आँखों में पानी सीने में आग रहे
अँधियारे आँगन में रहतीं सपनों की किरणें
जैसे पूजा घर में जलता एक चिराग रहे
कुछ उजले महलों में रहकर भी काले निकले
कुछ काजल की कोठी में रहकर बेदाग़ रहे
केवल हाथ मिलाने भर से खून हुआ नीला
उनकी आस्तीन में अक्सर ज़हरी नाग रहे
साँसों की रथयात्रा हरदम रहती है जारी
जीवन की पीछे चाहे जितने खटराग रहे
इतनी 'भारद्वाज' रही प्रभु से विनती अपनी
सिर पर छाँव रहे न रहे पर सिर पर पाग रहे
चंद्रभान भारद्वाज
जो इमली अमरूदों आमों वाले बाग़ रहे
उन कदमों को पर्वत या सागर क्या रोकेंगे
जिनकी आँखों में पानी सीने में आग रहे
अँधियारे आँगन में रहतीं सपनों की किरणें
जैसे पूजा घर में जलता एक चिराग रहे
कुछ उजले महलों में रहकर भी काले निकले
कुछ काजल की कोठी में रहकर बेदाग़ रहे
केवल हाथ मिलाने भर से खून हुआ नीला
उनकी आस्तीन में अक्सर ज़हरी नाग रहे
साँसों की रथयात्रा हरदम रहती है जारी
जीवन की पीछे चाहे जितने खटराग रहे
इतनी 'भारद्वाज' रही प्रभु से विनती अपनी
सिर पर छाँव रहे न रहे पर सिर पर पाग रहे
चंद्रभान भारद्वाज
Saturday, April 24, 2010
हमें ऐ ज़िन्दगी तुझ से शिकायत भी नहीं कोई
वसीयत भी नहीं कोई विरासत भी नहीं कोई
हमें ऐ ज़िन्दगी तुझ से शिकायत भी नहीं कोई
रहा खुद पर भरोसा या रहा है सिर्फ ईश्वर पर
सिवा इसके हमारे पास ताकत भी नहीं कोई
मिले बस चैन दिन का और गहरी नीद रातों की
हमें अतिरिक्त इसके और चाहत भी नहीं कोई
खड़ा है कठघरे में सिर्फ अपना सच गवाही को
हमारे पक्ष में करता वकालत भी नहीं कोई
करे जो दूध का तो दूध पानी का करे पानी
बिके सब हंस अब उनमें दयानत भी नहीं कोई
हवा का देख कर रुख लोग अपना रुख बदलते हैं
हवा को ही बदल दे ऐसी हिकमत भी नहीं कोई
हमारे नाम का उल्लेख 'भारद्वाज' हो जिसमें
कहानी भी नहीं कोई कहावत भी नहीं कोई

Subscribe to:
Posts (Atom)